पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS): लक्षण, कारण और इलाज
Home >Blogs >पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS): लक्षण, कारण और इलाज

पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS): लक्षण, कारण और इलाज

Obstetrics and Gynaecology | by Dr. Namrata Gupta on 01/10/2024 | Last Updated : 18/05/2026

Table of Contents

Summary

  • PCOS/PMOS केवल ओवरी की समस्या नहीं, बल्कि एक मेटाबॉलिक विकार है।
  • PCOS को PMOS के नाम से जाना जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लक्षण का इलाज नहीं मेटाबॉलिज्म का मैनेजमेंट है। 
  • अनियमित पीरियड्स और अचानक बढ़ता वजन इसके शुरुआती लक्षण हैं।
  • सही समय पर इलाज न मिलने पर यह डायबिटीज और बांझपन (Infertility) का कारण बन सकता है।
  • सही पोषण, सक्रिय जीवनशैली और विशेषज्ञ की सलाह से इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में पाया जाने वाला एक आम हार्मोनल विकार है। आंकड़ों की मानें तो हर 10 में से 1 महिला इस स्थिति से जूझ रही है। हाल के मेडिकल रिसर्च में इसे PMOS (Polycystic Metabolic Ovarian Syndrome) के रूप में संबोधित किया गया है, क्योंकि यह न केवल फर्टिलिटी को प्रभावित करता है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म (जैसे इंसुलिन रेजिस्टेंस) पर भी गहरा प्रभाव डालता है।

कई महिलाएं इसके लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन उपचार में देरी से डायबिटीज, हृदय रोग और इन्फर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। पीसीओएस/पीएमओएस के मैनेजमेंट के लिए सबसे जरूरी है, सही समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना, इसलिए लक्षणों के महसूस होते ही स्त्री रोग विशेषज्ञों से सीधा परामर्श लें।

पीसीओएस/पीएमओएस क्या है?

पीएमओएस या पॉलिएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम एक हार्मोनल विकार है, जो महिलाओं के अंडाशय को प्रभावित करता है, जिसके कारण अनियमित मासिक धर्म चक्र, एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का उच्च स्तर और अंडाशय पर सिस्ट नामक छोटे तरल पदार्थ से भरे थैलियों का विकास होता है। यह गांठ सौम्य होते हैं, लेकिन फर्टिलिटी की प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। 

इसका पूर्ण रूप से इलाज अभी भी संभव नहीं है, लेकिन कुछ चीजों का पालन कर पीसीओएस की स्थिति को मैनेज किया जा सकता है। 

पीसीओएस का क्या कारण है? 

पीसीओएस का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन माना जाता है कि जेनेटिक और पर्यावरणीय कारकों का संयोजन इस स्थिति के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं इसके साथ-साथ प्रजनन हार्मोन में असंतुलन मुख्य रूप से पीसीओएस का कारण बनता है। नीचे कुछ सामान्य मुख्य कारकों के बारे में बताया गया है जो पीसीओएस का कारण बन सकते हैं - 

  • इंसुलिन के प्रति कार्य न करना: कई महिलाओं का शरीर इंसुलिन के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया नहीं देता है, जिसके कारण एण्ड्रोजन उत्पादन बढ़ जाता है, जो सिस्ट के निर्माण का कारण भी बनता है। 
  • सूजन: क्रोनिक लौ-ग्रेड सूजन एक अन्य संभावित कारक है। रिसर्च से पता चलता है कि पीसीओएस वाली महिलाओं में अक्सर सूजन का स्तर बढ़ जाता है, जो एण्ड्रोजन के अत्यधिक उत्पादन का कारण हो सकता है। अस्वस्थ आदतें क्रोनिक लौ-ग्रेड सूजन का कारण होती हैं। 
  • आनुवंशिक कारक: यदि आपकी मां या बहन को पीसीओएस है, तो आपको भी यह स्थिति परेशान कर सकती है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षण

PMOS के लक्षणों को हम दो भाग में बांट सकते हैं, ताकि आप इन्हें बेहतर ढंग से समझ सकें - 

शारीरिक लक्षण (Physical Symptoms)

  • अनियमित पीरियड्स: पीरियड्स का देर से आना, बहुत कम आना या लंबे समय तक चलना।
  • अत्यधिक बाल उगना (Hirsutism): पुरुष हार्मोन (Androgen) बढ़ने के कारण चेहरे, छाती या पीठ पर अनचाहे बाल आना।
  • अचानक वजन बढ़ना: खासकर पेट के निचले हिस्से में फैट का जमा होना।
  • मुंहासे और तैलीय त्वचा: हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे और जबड़े के आसपास जिद्दी मुंहासे।
  • बालों का पतला होना: सिर के बाल झड़ना या पुरुषों की तरह स्कैल्प दिखना।

मानसिक और भावनात्मक लक्षण (Mental Symptoms)

  • मूड स्विंग्स: बिना किसी खास कारण के चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होना।
  • एंग्जायटी और तनाव: शरीर में हो रहे बदलावों के कारण आत्मविश्वास में कमी आना।
  • नींद की समस्या: हार्मोनल गड़बड़ी के कारण रात को ठीक से नींद न आना (Insomnia)।

इसके अतिरिक्त इन लक्षणों का संबंध अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी होता है, जिनको हमने इस टेबल की सहायता से समझने का प्रयास करेंगे।

लक्षण

स्वास्थ्य और मानसिक प्रभाव

अनियमित पीरियड्स

ओव्यूलेशन में कमी और एंडोमेट्रियोसिस का खतरा

अत्यधिक बालों का विकास

शारीरिक बनावट को लेकर सामाजिक डर और संकोच

बढ़ता वजन (मेटाबॉलिक)

टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम

बालों का झड़ना/मुंहासे

आत्मसम्मान (Self-esteem) में भारी कमी

हार्मोनल असंतुलन

थकान और मानसिक तनाव

पीसीओएस की जटिलताएं

यदि पीसीओएस का इलाज समय पर नहीं होता है, तो पीसीओएस के कारण कई जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे कि - 

  • टाइप 2 डायबिटीज -शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने के कारण ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल से बाहर होने लगता है। अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो यह प्री-डायबिटीज से बढ़कर स्थाई टाइप 2 डायबिटीज का रूप ले लेती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल - मेटाबॉलिक गड़बड़ी के कारण शरीर में 'बैड कोलेस्ट्रॉल' जमा होने लगता है, जो सीधा आपके दिल पर दबाव डालता है। इसके चलते कम उम्र में ही हाई बीपी और दिल के रोगों (Heart Diseases) का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • एंडोमेट्रियल कैंसर- नियमित पीरियड्स न होने की वजह से गर्भाशय की परत हर महीने शरीर से बाहर नहीं निकल पाती और मोटी होती जाती है। गर्भाशय की परत का यह असामान्य रूप से बढ़ना भविष्य में कैंसर जैसी घातक स्थिति पैदा कर सकता है।
  • बांझपन -हार्मोनल असंतुलन के कारण अंडे सही समय पर विकसित या रिलीज नहीं हो पाते, जिससे गर्भधारण (Conception) में भारी कठिनाई आती है। पीसीओएस को आज महिलाओं में बांझपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है, जिसे केवल सही डॉक्टरी इलाज से ही मैनेज किया जा सकता है।

पीएमओएस और प्रेगनेंसी - PMOS and Pregnancy

पीएमओएस (PMOS) का सामना कर रही महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है - "क्या मैं कभी मां बन पाऊंगी?" इसका जवाब है - हां बिल्कुल, ये संभव है। 

पीएमओएस के कारण ओव्यूलेशन (अंडे का बनना) अनियमित हो जाता है, जिससे गर्भधारण में मुश्किलें आती हैं। लेकिन आधुनिक मेडिकल साइंस, सही डाइट और वजन घटाने (सिर्फ 5-10% वजन कम करने से भी ओव्यूलेशन सुधर सकता है) की मदद से महिलाएं सफलतापूर्वक गर्भधारण कर सकती हैं। फर्टिलिटी विशेषज्ञ की देखरेख में ओव्यूलेशन इंडक्शन दवाओं के जरिए इसे मैनेज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कई सारी आधुनिक सुविधाएं हैं, जिनकी वजह से आप अपने परिवार को पूरा कर सकते हैं।

पीएमओएस का निदान (Diagnosis of PMOS)

पीएमओएस की पहचान के लिए डॉक्टर आमतौर पर इन तीन चरणों का पालन करते हैं - 

  • मेडिकल हिस्ट्री (Clinical History): आपके पीरियड्स साइकिल और शारीरिक लक्षणों पर डॉक्टर चर्चा करते हैं और वह पूछते हैं कि घर परिवार में तो किसी को कोई समस्या तो नहीं है या फिर आपको किस प्रकार के लक्षणों का अनुभव हो रहा है।
  • ब्लड टेस्ट: शरीर में एण्ड्रोजन (पुरुष हार्मोन), इंसुलिन और शुगर लेवल की जांच करने के लिए ब्लड टेस्ट कराया जाता है।
  • पेल्विक अल्ट्रासाउंड: ओवरी में सिस्ट (तरल पदार्थ की छोटी थैलियां) की उपस्थिति और गर्भाशय की परत की जांच करने के लिए इस आधुनिक जांच का उपयोग किया जाता है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का इलाज 

ध्यान रखें कि पीसीओएस का कोई "जादुई इलाज" नहीं है, लेकिन इसका मैनेजमेंट इन कारकों की सहायता से संभव है - 

1. मेडिकल मैनेजमेंट (Medical Management)

  • हार्मोनल थेरेपी: पीरियड्स को नियमित करने और हार्मोन को बैलेंस करने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां (Oral Contraceptives) जी जाती हैं
  • इंसुलिन सेंसिटाइजर: अगर आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस है, तो डॉक्टर मेटफोर्मिन जैसी दवाएं दे सकते हैं।
  • एंटी-एण्ड्रोजन दवाएं: अत्यधिक बालों के विकास और मुंहासों को कम करने के लिए ये दवाएं दी जाती हैं।

2. जीवनशैली में बदलाव (Lifestyle Intervention)

  • नियमित व्यायाम: रोजाना 30-40 मिनट की सैर, योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इंसुलिन के स्तर को सुधारती है।
  • तनाव प्रबंधन: मेडिटेशन और अनुलोम विलोम जैसे व्यायाम हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • पर्याप्त नींद: शरीर के हार्मोन रीसेट करने के लिए 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है।

3. पोषण और आहार (Nutrition)

  • लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) डाइट: साबुत अनाज (जौ, बाजरा, ओट्स), दालें और हरी सब्जियां शामिल करें।
  • प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं: पनीर, अंडे, सोया और लीन मीट को डाइट में जोड़ें।
  • शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूरी: पैकेट बंद जूस, मिठाई और मैदा खाने से बचें, क्योंकि ये इंसुलिन को अचानक बढ़ाते हैं।

पीसीओएस के लिए आहार: पीसीओएस में क्या खाएं?

पीसीओएस की स्थिति में आहार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आहार में निम्न बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं - 

  • उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ: ओट्स, दाल और हरे पत्तेदार साग इंसुलिन के स्तर को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं।
  • लीन प्रोटीन: चिकन, टर्की और मछली हमारे शरीर के लिए एक अच्छा प्रोटीन का विकल्प है। 
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ: टमाटर, पालक, नट्स और जैतून का तेल शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन को बढ़ाएं। 
  • रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट सीमित करें: सफेद ब्रेड और मीठे स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थ इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अलग होती है। 

निष्कर्ष

पीसीओएस या पीएमओएस कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक शारीरिक स्थिति है, जिसे सही जानकारी और अनुशासन से मैनेज किया जा सकता है। यदि आप ऊपर दिए गए किसी भी लक्षण को महसूस कर रही हैं, तो संकोच न करें। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें और अपनी सेहत की ओर पहला कदम बढ़ाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीसीओएस के लक्षणों से राहत पाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?

पीसीओएस के लक्षणों से राहत पाने का सबसे सटीक और सुरक्षित तरीका जीवनशैली में बदलाव है, जिसके बारे में हमने इस ब्लॉग में भी बताया है। तत्काल राहत के लिए, डॉक्टर से परामर्श लें और इलाज लें। 

क्या पीसीओएस ठीक हो सकता है?

पीसीओएस की स्थिति कभी भी ठीक नहीं हो सकती है, लेकिन जीवनशैली में बदलाव, दवाओं और नियमित परामर्श की मदद से इसके लक्षणों से राहत मिल सकती है और स्थिति का प्रबंधन भी आसान हो जाएगा। 

पीसीओएस में कौन से व्यायाम मदद करते हैं?

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लिए कुछ व्यायाम बहुत प्रभावशाली होते हैं, जैसे कि एरोबिक व्यायाम, वेट ट्रेनिंग और योग। इनकी मदद से हार्मोन और इंसुलिन की समस्या का इलाज भी हो सकता है। 

पीसीओएस और पीसीओडी के बीच क्या अंतर है?

पीसीओएस (Polycystic Ovary Syndrome) एक गंभीर हार्मोनल विकार है, जिसमें अंडाशय में सिस्ट बनने के साथ-साथ हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसे लक्षण नजर आते हैं। पीसीओडी (Polycystic Ovary Disease) में अंडाशय में कई सिस्ट बनते हैं, लेकिन यह इतना गंभीर नहीं होते हैं और अक्सर लाइफस्टाइल में सुधार से यह ठीक हो सकता है।

Written and Verified by:

Dr. Namrata Gupta

Dr. Namrata Gupta

Senior Consultant Exp: 21 Yr

Obstetrics & Gynaecology

Book an Appointment

Dr. Namrata Gupta is a Senior Consultant of Obstetrician & Gynaecologist Dept. at CK Birla Hospital, Jaipur, with over 17 years of experience. She specializes in high-risk obstetrics, painless delivery, advanced laparoscopic surgeries, and infertility treatments.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Jaipur

Obstetrics and Gynaecology Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now